शादी में दूल्हे को डांस करना पड़ा भारी ,दूल्हे के डांस से आहत दुल्हन के पिता ने तुड़वा दी शादी
शादी में दूल्हे को डांस करना पड़ा भारी ,दूल्हे के डांस से आहत दुल्हन के पिता ने तुड़वा दी शादी

शादी में दूल्हे को डांस करना पड़ा भारी ,दूल्हे के डांस से आहत दुल्हन के पिता ने तुड़वा दी शादी
यह घटना बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल को हुई है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि बाराती और दूल्हा देर से शाम चार बजे पहुंचे और रात 8 बजे तक दूल्हा नशे में धुत्त होकर डांस करता रहा। इस दौरान लड़की के रिश्तेदारों ने देर से आने का कारण पूछा तो वे मारपीट करने पर उतर आए। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें बिना खाना खिलाए भगा दिया। द्वार पर बारात आ चुकी थी और अगर लड़की की शादी नहीं होती तो बड़ी बदनामी होती।
बारात में हुआ यह झगड़ा गांव के बुजुर्गों और पंचायत के पास पहुंचा और कुछ ही देर में यह तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी, लेकिन किसी और दूल्हे से। इसके बाद तलाश शुरू हुई और शादी में शामिल एक लड़का, लड़की के पिता को भा गया। पिता ने अपनी झोली फैलाई और कुछ ही देर में लड़का भी शादी करने को तैयार हो गया। जिस लड़के से लड़की की शादी हुई वह दोनों आप में अच्छे दोस्त हैं। तो वहीँ, दूसरे वर को पाकर प्रियंका नाम की दुल्हन बहुत खुश है। उसने बताया कि यह अच्छा हुआ कि उसे शादी से पहले ही पता चल गया कि उसका होने वाला दूल्हा शराबी है। शादी का मुहूर्त दोपहर 3.30 बजे था और वे यहां 4 बजे पहुंचे, इसके बाद मैं कई घंटे तक हाथ में वरमाला लेकर खड़ी रही।