Breaking NewsSpecialराजनीती

नन्हे रिपोर्टर ने शिक्षा मंत्री से खोली पोल

नन्हे रिपोर्टर ने शिक्षा मंत्री से खोली पोल

झारखंड के गोड्डा जिले से सोशल मीडिया पर इन दिनों सरफराज का वीडियो वायरल है।सरफराज  वो नन्हा रिपोर्टर हैं जो एक प्राइमरी स्कूल का वीडियो बनाता हैं।बतौर रिपोर्टर वो वीडियो बनाता हैं जिसके बाद उसके वीडियो वायरल हो जाता हैं।वीडियो वायरल होने के शिक्षक बच्चे को धमकी भी देते है की ऐसे वीडियो मत बनाओ।जिसके बाद झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बच्चे को कॉल करते है।12 साल के सरफराज से पूछते है कि कौन से टीचर तुमको धमकी देते हैं।सरफराज अपने स्कूल के शिक्षक का नाम बताते है।जिसके बाद शिक्षा मंत्री उससे पूछते है कि बोलो टीचर को ससपेंड कर दे क्या जिसके बाद सरफराज कहता हैं।याजैसी आपकी मर्जी।वही शिक्षा मंत्री कहते है कि नंबर रख लो मेरा जब जरूरत लगे कॉल कर लेना।।

झारखंड के गोड्डा जिले में महगामा स्थित एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सरफराज के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। जिस तरह से सरफराज एक शानदार रिपोर्टर की तरह अपने स्कूल की बदहाली की पोल खोल रहा है, उस अंदाज के लोग मुरीद हो गए हैं। सरफराज की ये रिपोर्टिंग फेसबुक,यूट्यब और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है। अपनी रिपोर्टिंग में छठी क्लास के सरफराज ने अपने स्कूल उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक की व्यवस्था की पोल खोल दी। इस वीडियो में सरफराज ने दिखाया कि कैसे टीचर हाजिर बनाकर घर लौट जाते हैं और बच्चे पढ़ाई का इंतजार ही करते रहते हैं।

यहां तक की नन्हे सरफराज ने स्कूल में शौचालय तक की हालत बयां कर दी। इसके बाद उसे स्कूल के एक टीचर ने धमकी दी। स्कूल की बदहाली को उजागर करने पर नन्हें सरफराज को शिक्षक की ओर से धमकी दी गई। लेकिन जैसे ही महागामा के भिखियाचक उत्क्रमित प्राथमिक स्कूल की बदतर स्थिति को दिखाते हुए नन्हे रिपोर्टर का वीडियो वायरल हुआ, शिक्षामंत्री ने भी मामले को संज्ञान में लिया। मॉनसून सत्र के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई के अस्पताल में भर्ती है, लेकिन जैसे ही उन्हें इस वायरल वीडियो की खबर मिली, उन्होंने तत्काल नन्हे रिपोर्टर सरफराज से मोबाइल फोन पर बात की।लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है।शिक्षामंत्री ने सरफराज से यह पूछा कि क्या धमकी देने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया जाए, तो नन्हे रिपोर्टर ने कहा-जैसा आप उचित समझे।

उन्होंने शिक्षामंत्री को बताया कि वह होकर रिपोर्टर बनना चाहता है और इसके लिए अच्छी तरह से पढ़ाई करना चाहता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उसके पिता नहीं है । शिक्षामंत्री ने सरफराज को अच्छी तरह से पढ़ाई करने की सलाह दी और संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक ने दो शिक्षकों को निलंबित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close