भाजपा के लोगों द्वारा फायरिंग मामला गर्माया, सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पीड़ित के घर
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम शमशेरगंज में जमीनी विवाद में भाजपा जिला मंत्री के भाई और अन्य सहयोगियों द्वारा फायरिंग करने और 5 लोगों के घायल होने का मामला अब गर्माता जा रहा है... सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पीड़ित पक्ष के घर पहुंचा है..

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम शमशेरगंज में जमीनी विवाद में भाजपा जिला मंत्री के भाई और अन्य सहयोगियों द्वारा फायरिंग करने और 5 लोगों के घायल होने का मामला अब गर्माता जा रहा है… सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पीड़ित पक्ष के घर पहुंचा है… प्रतिनिधिमंडल में मौजूद पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप और विधायक ब्रजेश कठेरिया ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात के बाद जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है… उनका कहना है कि सत्ताधारी लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के चलते मैनपुरी पुलिस प्रशासन मामले में कार्रवाई नहीं कर रहा है… पूर्व एमएलसी द्वारा जिला प्रशासन के मामले में कार्यवाही न करने पर मामले को सदन में उठाकर जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने की चेतावनी भी दी है… बीते 11 जनवरी को जमीनी विवाद में भाजपा के जिला मंत्री ओमजी दुबे के भाइयों और अन्य लोगों द्वारा फायरिंग कर दी गई थी… मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के भाई समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था… 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भी भेज चुकी है, लेकिन अब मामला गर्माता जा रहा है… और राजनीतिक मोड़ ले चुका है… सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पीड़ित के घर शमशेरगंज पहुंचा था… मामले में कड़ी कार्रवाई न होने पर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए… सपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप और विधायक ब्रजेश कठेरिया ने जहा पीड़ित परिवार को सपा द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया… तो वहीं मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा… और आरोपी पक्ष के सत्ताधारी पार्टी में होने के चलते कार्रवाई न होने का आरोप लगाया… सपा के प्रतिनिधि मंडल ने सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की आवाज उठाई तो वहीं पीड़ित परिवार को पुलिसिया सुरक्षा प्रदान करने के अलावा 5-5 लाख रुपए इलाज हेतु दिए जाने के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है…