‘रिलेशनशिप ड्रामा’ को लेकर Karan Johar की शरण में पहुंचे Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर का एक लंबा एसोसिएशन रहा है। दो लगातार फ्लॉप मूवीज के बाद अब वह 'रिलेशनशिप ड्रामा' से जुड़ी फिल्म के साथ आ रहे हैं।

Bollywood; साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर अपने मेंटर की शरण में पहुंच गए हैं। करण जौहर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक लंबा एसोसिएशन रहा है।
इन दोनों ने साथ मिलकर ‘हंसी तो फंसी’, ‘ब्रदर्स’, ‘कपूर एंड संस’, ‘बार-बार देखो’, ‘इत्तेफाक’, ‘शेरशाह’ और ‘योद्धा’ जैसी कई फिल्में की हैं। अब Sidharth Malhotra करण जौहर के साथ एक ‘रिलेशनशिप ड्रामा’ फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं।
रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म को लेकर हुई मीटिंग
करण जौहर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साथ में जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें से लगभग सभी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल किया है। हालांकि, सिद्धार्थ की पिछली फिल्म ‘योद्धा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन इसके बावजूद अपने मेंटर करण जौहर पर सिद्धार्थ का भरोसा बिल्कुल नहीं डगमगाया है।
मुंबई मनोरंजन संवाददाता की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाई गलियारों से यह खबर सामने आई है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर के प्रोडक्शन के बैनर तले एक और फिल्म करने जा रहे हैं। एक ‘रिलेशनशिप ड्रामा’ को लेकर सिद्धार्थ की करण से बातचीत चल रही है। करण ने पिछले साल ही सिद्धार्थ से इस प्रोजेक्ट के बारे में बातचीत शुरू की थी, जिसमें एक्टर ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई है। अब सिद्धार्थ इस फिल्म को साइन करने का पूरा मूड बना चुके हैं और दोनों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है।
गुंजन सक्सेना’ के निर्देशक संभालेंगे कमान
इस नई फिल्म के निर्देशन की बागडोर ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ के निर्देशक शरण शर्मा के हाथों में होगी। अगर सब कुछ सही रहा, तो फिल्म की शूटिंग इस साल की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है।इसके अलावा, सिद्धार्थ आगामी दिनों में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म ‘VVAN: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (VVAN: Force of the Forest) में नजर आएंगे।




