1 घंटे 36 मिनट तक चली जिंदगी-मौत की जंग
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक नई सर्वाइवल थ्रिलर (Survival Thriller) आई है जिसकी कहानी आपकी रूह कंपा देगी।

Bollywood; ओटीटी पर सर्वाइवल फिल्मों (Survival Thriller Films On OTT) का क्रेज अलग लेवल पर है। जब भी कोई सर्वाइवल थ्रिलर ओटीटी पर आती है तो वह छा जाती है। एक हालिया सर्वाइवल थ्रिलर भी उन्हीं में से एक है। (Netflix) पर एक नई फिल्म रिलीज हुई है जिसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। महज 1 घंटे 36 मिनट की यह फिल्म अंत तक आपको अपनी सीट से हिलने का मौका नहीं देती है।
फिल्म का क्लाईमैक्स कर देगा हैरान
यह फिल्म जंगल में रहने वाली एक रॉक क्लाइंबर की कहानी बताती है जो अपनी जान बचाने की कोशिश में खुद को एक शिकारी का शिकार बनते हुए पाती है। डेढ़ घंटे की इस फिल्म का क्लाईमैक्स इतना तगड़ा है कि यह आपके होश उड़ा देगा।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म है ‘एपेक्स’ (Apex)। ‘एपेक्स’ का मतलब ‘शिखर’ या फिर हाइएस्ट पॉइन्ट है। कहानी भी इसी शिखर पर पहुंचने की दास्तां बताती है। कहानी साशा (शार्लीज थेरॉन) की है जो अपने पार्टनर की मौत का गिल्ट लिए हुए है। इसी बीच इलाके में अचानक लोगों के गायब होने की घटनाएं हो रही हैं और एक रोज वह खुद भी उसी जाल में फंस जाती है। एक जंगल, नदी और एक सीरियल किलर के बीच फंसी साशा खुद को कैसे बचाती है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द है।
‘एपेक्स’ की स्टार कास्ट
बाल्टासार कोर्माकुर के निर्देशन में बनी सर्वाइवल थ्रिलर ‘एपेक्स’ की कहानी जेरेमी रॉबिन्स ने लिखा है। इस फिल्म में चार्लीज थेरॉन, टैरन एगर्टन और एरिक बाना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।




