सलमान खान ने पहचाना था Emraan Hashmi का असली हुनर
सलमान खान ने 14 साल पहले इमरान हाशमी को लेकर पब्लिकली एक बड़ा बयान दिया था।

Bollywood; 23 सालों के लंबे इंतजार के बाद अभिनेता Imran Hasmi को फिल्म आवारापन 2 के जरिए वह कामयाबी मिली है, जिसके वह हकदार हैं। आज हर तरफ इमरान के नाम की चर्चा हो रही है और आवारापन 2 में जिस तरह से उन्होंने अपना किरदार अदा किया है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है।
सलमान ने किया था इमरान को सपोर्ट
हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार के तौर पर सलमान खान को जाना जाता है। इसके अलावा उनकी दरियादिली के किस्से भी सिनेमाई गलियारे में काफी मशहूर हैं। कई मौके पर भाईजान को फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को सपोर्ट करते हुए पाया गया है। ऐसा ही कुछ सलमान खान ने साल 2012 में किया था, जब उन्होंने सबके सामने इमरान हाशमी की तारीफ की थी।
दरअसल साल 2012 में सलमान खान अपनी दोस्त और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की फिल्म इश्क इन पेरिस के म्यूजिक लॉन्च पर पहुंचे। इस मूवी में उन्होंने कैमियो रोल भी प्ले किया था। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान खान ने इमरान हाशमी के बारे में बात करते हुए कहा था- वह अंडररेटेड एक्टर हैं। कई हिट फिल्में देने के बाद भी फिल्मी जगत में उनको वह मुकाम हासिल नहीं हो पा रहा है, जिसके वह असली हकदार हैं। मुझे लगता है कि भविष्य में उन्हें वह सब मिलेगा, जिसके लायक वह हैं।



