Breaking Newskanpur
गंगा का जलस्तर 6 सेमी घटा, पर 250 घरों में बाढ़ की आफत बरकरार
पश्चिमी गंगाघाट के मोहम्मदनगर, गोताखोर और शाहीनगर समेत कई मोहल्लों में करीब 250 घर पानी से घिरे हुए हैं।

Kanpur Desk; उन्नाव।शुक्लागंज गंगा के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की मामूली गिरावट (वर्तमान स्तर 112.350 मीटर) दर्ज की गई है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की मुश्किलें अभी भी जस की तस हैं। गंगा भले ही खतरे के निशान से 65 सेमी दूर है, पर चेतावनी बिंदु से अब भी 35 सेमी ऊपर बह रही है।
पश्चिमी गंगाघाट के मोहम्मदनगर, गोताखोर और शाहीनगर समेत कई मोहल्लों में करीब 250 घर पानी से घिरे हुए हैं। प्रशासन ने आवागमन के लिए नावें लगाई हैं, लेकिन बाढ़ के पानी में फैली भारी जलकुंभी ने नाविकों का रास्ता रोक दिया है, जिससे नाव चलाना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
संजय भारती




