The Paradise ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
सुपरस्टार नानी की एक्शन थ्रिलर द पैराडाइस (The Paradise) बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। तीसरे दिन फिल्म ने ऐतिहासिक कमाई कर रिकॉर्ड बनाया है।

Bollywood Desk; नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन धांसू ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन आधी से भी कम कमाई की थी लेकिन तीसरे दिन इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
सैकनिल्क के मुताबिक, 24 सितंबर को रिलीज हुई ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) ने एक दिन पहले यानी 23 सितंबर को पेड़ प्रीव्यू में 11.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग की।
दुनियाभर में की ऐतिहासिक कमाई
हालांकि दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसकी कमाई में गिरावट आई लेकिन शनिवार को फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस कमाई के साथ यह फिल्म नानी के करियर की कमर्शियली सबसे सफल बन गई है। फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए 117.75 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। जिसमें 27.25 करोड़ रुपये का टोटल ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा
घरेलू बॉक्स ऑफिस (Box Office) की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन की कमाई के साथ 76.40 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन और 90.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन किया है। तीसरे दिन फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु में 13.35 करोड़ रुपये हुई है, इसके बाद हिंदी में 1.65 करोड़ रुपये और तमिल में 0.25 करोड़ रुपये हुई है।




