Kanpur Nagar

शिवराजपुर पुलिस ने अपह्रत लड़की को सकुशल किया बरामद

शिवराजपुर पुलिस ने अपह्रत लड़की को सकुशल किया बरामद

शिवराजपुर थाने की पुलिस ने 8 मार्च 2021 को थाना हाजा पर लिखे गए अपहरण के मुकदमे में युवती को आज सकुशल बरामद कर लिया है।
थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 08 मार्च 2021 को एक युवती अपहरण की गई गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी बरामदगी के लिए टीम गठित की गई थी। टीम में मो0 आरिफ,
उ0नि0मो0 सौरभ व म0उ0नि0 अनिता सिंह ने के साथ मिलकर अपह्रता को सकुशल आज सुबह लगभग साढ़े 6:30 बजे बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया। थानाध्यक्ष शिवराजपुर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अपहरण करने वाला अभियुक्त अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

संवाददाता – नितिन गुप्ता

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close