फौजी जीजा की हत्या की हरियाणा में साले ने पुलिसकर्मी भी घायल
फौजी जीजा की हत्या की हरियाणा में साले ने पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा:फौजी जीजा की हत्या की हरियाणा में साले ने पुलिसकर्मी भी घायल।हरियाणा के महेंद्रगढ़ में साले ने पुलिस के सामने अपने जीजा की चाकू से हत्या कर दी।पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा व्यक्ति की हत्या तक पहुंच गया।बहन को लेने ससुराल पहुंचे भाई ने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया।आरोपी की बहन और बहनोई में झगड़ा हो गया था । इस पूरे घटनाक्रम में फौजी जीजा की जान चली गई।पूरे घटनाक्रम में एक पुलिसकर्मी भी घायल है।इस दौरान उसने बहन के ससुर और दो देवर पर भी प्रहार किया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।घायल पुलिस कर्मचारी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पहुंचे डीएसपी कुशल सिंह ने मामले की जानकारी ली और गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक महिला सहित सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।