Breaking News
जुए में 5000 रुपये हारने पर पत्नी से हुआ विवाद, युवक ने लगाई फांसी
परिजनों के अनुसार, दीपू जुए में पैसे हार गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी से कहासुनी हुई और वह नाराज होकर चली गई।

Kanpur Desk; उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक दीपू ने जुए में पांच हजार रुपये हारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। परिजनों के अनुसार, दीपू जुए में पैसे हार गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी से कहासुनी हुई और वह नाराज होकर चली गई।
इसके बाद आवेश में आकर दीपू ने कमरे में फंदा लगा लिया। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी है। उसकी मां संतोषी देवी ने बताया कि उसने पहली बार जुआ खेला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
संजय भारती की रिपोर्ट


