BarabankiCrime

बन्दूक हाथ में लेकर दुल्हन ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बन्दूक हाथ में लेकर दुल्हन ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बन्दूक हाथ में लेकर दुल्हन ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

रिसेप्शन के स्टेज से दुल्हन ने की धांय-धांय.शादी समारोह के दौरान हाथों में बंदूक लिए एक दुल्हन की वीडियो जमकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खगडि़या‍ जिले के परबत्ता प्रखंड के भरतखंड थाना क्षेत्र स्थित एक टोले की बताई जा रही है। इस वीडियो को लेकर भरतखंड पुलिस की सर दर्द बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये वीडियो शादी के बाद के रिसेप्शन के दौरान का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का स्टेज पर बंदूक लेकर चढ़ता है और नई नवेली दुल्हन के हाथों में बंदूक थमा देता है।

वीडियो को इंटरनेट मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफार्म पर लोग लगातार शेयर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दूल्‍हा, दुल्‍हन या उनके किसी भी लोगों की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। पुलिस ने कहा कि इस तरह फायरिंग करना उचित नहीं है। फायरिंग की इजाजत भी नहीं है। कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुल्‍हन को किसी ने बंदूक दी और फायरिंग करवाई है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close