राजनीतीराजस्थान

लापता तोता बना लाखों का तोता तोते के लापता होने पर महिला ने छोड़ा खाना पीना

लापता तोता बना लाखों का तोता तोते के लापता होने पर महिला ने छोड़ा खाना पीना

लापता तोता बना लाखों का तोता तोते के लापता होने पर महिला ने छोड़ा खाना पीना

राजस्थान के सीकर शहर में पक्षी प्रेम का अनोखा मामला सामने आया है। शहर के बड़े हार्ट सर्जन डॉ. वीके जैन का तोता तीन दिन पहले लापता हो गया तो पत्नी ने खाना-पीना छोड़ दिया। तोते को ढूंढने के लिए डॉक्टर ने लाखों रुपए खर्च कर दिए। उन्होंने अखबार के फ्रंट पेज पर मिसिंग का विज्ञापन छपवाया। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किए। इतना ही नहीं तोता ढूंढकर लाने वाले के लिए इनाम की भी घोषणा की है। डॉ. वीके जैन का कहना है, ‘कोई तोते को ढूंढकर हमें सूचना देता है तो मैं खुशी-खुशी उसे एक लाख रुपए देने को तैयार हूं।’  डॉ. जैन की पत्नी डॉ. अर्चना ने बताया कि अस्पताल के ऊपर ही उनका घर है।

 

तीन दिन पहले टैरेस पर तोते को सेब खिला रहे थे। इसी दौरान वह उड़ गया और वापस नहीं आया। तीन दिन से तोते को ढूंढ रहे हैं। अभी तक तोते के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। डॉ. जैन ने बताया कि दो साल पहले अफ्रीकन ग्रे कलर के दो तोतों का जोड़ा 80 हजार रुपए में खरीदकर लाए थे। एक तोते का नाम कोको रखा था। दो साल में कोको घर का सदस्य बन गया था। उसके चले जाने से घर सूना हो गया है। डॉ. जैन ने बताया कि तोता दुर्लभ प्रजाति का है। एक हजार से ज्यादा शब्द बोलता है। सभी से बात करता था, कुछ पूछने पर जवाब भी देता था। उसके जाने से बेटा-बहू और बेटी उदास हो गए हैं। पत्नी रोते हुए बस उसके आने का इंतजार कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close