CrimeSpecial

तेंदुए से भिड़ गई नन्ही बिल्ली कुएं में चलता रहा यह घमासान

तेंदुए से भिड़ गई नन्ही बिल्ली कुएं में चलता रहा यह घमासान

तेंदुए से भिड़ गई नन्ही बिल्ली कुएं में चलता रहा यह घमासान

बिल्ली का पीछा करते हुए तेंदुआ नासिक में एक कुएं में गिर गया था।
पश्चिम नासिक के उप वन संरक्षक पंकज गर्ग ने बताया कि बाद में इसे बचाया गया
और इसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रिपोर्टों में कहा गया है कि बचाव
आसान नहीं था और इसके लिए 15-20 वन विभाग के अधिकारियों की मदद की जरूरत थी।
दोनों एक दूसरे को आमने-सामने देख ललकारने लगे तो कहीं कड़ी टक्कर देते दिखे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, तेंदुआ पानी से निकल कर कुएं के अंदर बनी किनारे पर आ जाता है।
जिस पर बिल्ली पहले से बैठी होती है। तेंदुआ उसकी ओर लपकता है, पहले बिल्ली पीछे हट जाती है,
लेकिन बिल्ली अंदर हिम्मत जुटाकर तेंदुए का सामना करने लगती है। वह भी तेंदुए पर गुर्राती है। इसके
बात तेंदुए की अकड़ कुछ ढील पड़ती है। हालांकि बाद में बिल्ली तेंदुए के आसपास घूमने लगती है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 10,500 से अधिक बार देखा जा चुका है और 1,055 के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि, बिल्ली जिंदा बची या तेंदुआ ने मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों जानवरों को बचा लिया गया और उन्हें कोई चोट नहीं आई। इससे साफ है कि बिल्ली भी जिंदा है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close