Gorakhpur

लॉकडाउन में सड़कों पर भीड़, कईयों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लॉकडाउन में सड़कों पर भीड़, कईयों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गोरखपुर:लॉकडाउन में सड़कों पर भीड़, कईयों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।लाकडाउन के बावजूद गोरखपुर की सड़कों पर काफी भीड़ दिखाई दे रही है।यही वजह है कि पुलिस प्रशासन भी शक्ति दिखा रहा है।आवश्यक कार्यों से निकलने वाले लोगों को छोड़कर बेवजह घूमने वालों का पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत चालान किया है।लोगों को सख्त हिदायत है कि वे अपने घरों में रहे और लाकडाउन का पालन करें।जिससे महामारी कि चेन को तोड़ा जा सके।

यह गोरखपुर की गोलघर और अन्य सड़कों का नजारा है।पुलिस की मौजूदगी में भी यहां पर सड़कों पर काफी भीड़ दिखाई दे रही है।यही वजह है कि पुलिस प्रशासन को सख्ती दिखानी पड़ रही है. वैक्सीनेशन और अस्पताल जाने वाले लोगों के अलावा आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा सभी को लाकडाउन का पालन करने की सख्त हिदायत है।यही वजह है कि पुलिस प्रशासन ने बेवजह सड़क पर घूम रहे लोगों का महामारी एक्ट में चालान भी किया है।मनमाने तरीके से सड़क पर फल और सब्जियां बेचने वालों के साथ ही चोरी छुपे दुकान खोलने वालों को भी हिदायत दी गई है।जो भी लॉक डाउन का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close