
लखनऊ:चरागाह की जमीन पे हो रहा है जबरदस्ती कब्जा
माल के ग्राम पंचायत के मजरा ऊंचा खेड़ा में गाटा संख्या 167 के रकबा लगभग 9 बीघा घुमन्तू नटो द्वारा कब्जा किया गया है
जो की चारागाह की जमीन सुरक्षित है ।
अब उस पर घुमंतू नटो द्वारा पक्का निर्माण काराया जा रहा है ।
और इस पर गाँव के ही निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सतेन्द्र प्रताप सिंह ग्राम नबीपनाह ने आज उपजिलाधिकारी मलिहाबाद सहित स्थानीय थाना माल में प्रार्थना पत्र दिया है ।
और प्रार्थना पत्र में उन्होंने यह भी बताया कई बार खाली करने को कहा ।
तो जान से मारने की धमकी भी दी अब प्रार्थी ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है।
और मौके पर पहुचे माल थाना कांस्टेबल ने जाकर काम रुकवाया अब देखना है योगी सरकार दावा करती है।
कि एंटी भू माफिया टीम द्वारा सभी चरागाह सहित ग्रामपंचायत की सुरक्षित जमीनों से अवैध कब्जा मुक्त करा रही है।




