entertainment
जिस होटल में हुई Rinku Singh और Priya Saroj की सगाई, उसकी खाने की एक प्लेट की इतनी है कीमत
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने लखनऊ स्थिति होटल सेंट्रम में सगाई की। साथ ही प्री-इंगेजमेंट शूटिंग भी कराई। सफेद शेरवानी में रिंकू और हल्के गुलाबी लहंगे में प्रिया सरोज एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेज तक पहुंचे और विधि-विधान सगाई की रस्में पूरी की गईं।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से लखनऊ में सगाई कर ली। कार्यक्रम में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर क्रिकेट और राजनीति के जाने माने लोग शामिल हुए। लखनऊ के द सेंट्रम फाइव स्टार होटल में सगाई कार्यक्रम आयोजित हुआ।
होटल सेंट्रम में ही बीते दिनों कुलदीप यादव की सगाई हुई थी। कुलदीप ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की। इस कार्यक्रम में परिवार और दोस्त के साथ-साथ कुछ ही क्रिकेटर शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नि डिंपल यादव के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल भी मौजूद रहे।
होटल में खाने की प्लेट की कीमत
बता दें कि लखनऊ का द सेंट्रम फाइव स्टार होटल महंगे होटलों में शामिल है। यहां खाने की कीमत बहुत ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, इस फाइव स्टार होटल में एक प्लेट की सबसे कम कीमत 5000-6000 रुपये है। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना महंगा होटल है। आम इंसान का इस होटल में आकर खाना खाना बस एक सपना हो सकता है।