entertainment
Panchayat Season 4 Release Date: 2 जुलाई से पहले ही ओटीटी पर आ धमकेगी पंचायत!
Panchayat Season 4 Release Date ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में शुमार पंचायत का अगला सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। हाल ही में इसका टीजर भी जारी किया गया था।

Bollywood; पंचायत का सीजन 4 आ रहा है। अनाउंसमेंट के बाद से ही मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज को देखने के लिए दर्शकों के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है। इस बीच एक और नया पोस्ट सामने आया है जिसने फैंस को सस्पेंस में डाल दिया है। इस पोस्ट से मालूम पड़ रहा है कि मेकर्स रिलीज डेट से पहले ही पंचायत को ओटीटी पर उतारने पर सोच-विचार कर रहे हैं और उन्होंने इसका फैसला तो जनता के हाथों में सौंप दिया है।
पंचायत अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है। हल्की-फुल्की देसी कॉमेडी के साथ बनी पंचायत ने दर्शकों को एंटरटेन करने में 100 फीसदी सफलता हासिल की है। अब तक इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं जो सफल रहे। अब बारी है चौथे सीजन की जिसकी अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही की गई थी। अब बस चंद महीने में इसकी स्ट्रीमिंग होनी थी, लेकिन उससे पहले ही मेकर्स ने एक नया बम फोड़ दिया है।
इस दिन रिलीज होने वाली पंचायत सीजन 4
जैसा कि आप जानते हैं कि पंचायत सीजन 4 इसी साल 2 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होने वाली है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही एक टीजर के साथ इसकी अनाउंसमेंट की थी। अब एक नए पोस्ट के साथ मेकर्स ने नया दांव खेल लिया है।
मेकर्स ने दिया रिलीज पर हिंट
नया पोस्ट फैंस के लिए एक नई सौगात लेकर आया है। प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पेज पर पंचायत सीजन 4 को जल्दी स्ट्रीम किए जाने का हिंट दिया गया है। एक लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है, “अगर पंचायत जल्दी आ गया तो मैं…।” वहीं कैप्शन में लिखा गया है, “तो क्या करोगे?”




