cricket

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर को पहले किया किडनैप और फिर जमकर की मारपीट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर को पहले किया किडनैप और फिर जमकर की मारपीट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर को पहले किया किडनैप और फिर जमकर की मारपीट।ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्टुअर्ट मैकगिल का पिछले महीने सिडनी में उनके घर से कथित तौर पर उन्हें किडनैप कर लिया गया था।हालांकि इसके एक घंटे के बाद ही उन्हें छोड़ भी दिया गया।मीडिया की तरफ से जो जानकारी दी गई उसके मुताबिक सिडनी के उत्तरी हिस्से में सड़क पर एक व्यक्ति ने मैकगिल को रोका और फिर इसके बाद दो और व्यक्ति आए और उन्होंने जबरस्ती इस पूर्व क्रिकेटर को कार में डाल दिया। मैकगिल को कथित तौर पर सिडनी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में ले जाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि लूट और गंभीर अपराध विभाग ने इसके बाद जांच की और चार व्यक्तियों को बुधवार सुबह स्थानीय समय के मुताबिक छह बजे गिरफ्तार किया गया।जिनकी उम्र 27, 29, 42 और 46 साल है।गिरफ्तार लोगों को स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया और उनके खिलाफ आरोप लगाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close