
सिनेमाघरों में बरक़रार है रूही की दहशत,जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म रूही की दहशत सिनेमाघरों में जारी है, जिसके चलते फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी धाक जमाकर रखी है। वर्किंग वीक में कलेक्शंस में गिरावट आयी है, मगर एक निरंतरता बनी हुई है, जिसके चलते फ़िल्म सधी हुई रफ़्तार से चल रही है। कल (19 मार्च) से रूही के सामने दो बड़ी फ़िल्मों संदीप और पिंकी फ़रार और मुंबई सागा की चुनौतियां होंगी। संदीप और पिंकी फ़रार में जाह्नवी के भाई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लीड रोल्स में हैं जबकि मुंबई सागा में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।नई दिल्ली, जेएनएन। जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा अभिनीत हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म रूही की दहशत सिनेमाघरों में जारी है, जिसके चलते फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी धाक जमाकर रखी है। वर्किंग वीक में कलेक्शंस में गिरावट आयी है, मगर एक निरंतरता बनी हुई है, जिसके चलते फ़िल्म सधी हुई रफ़्तार से चल रही है। कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद इंडस्ट्री में उपजी अनिश्चतताओं के बीच रूही 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुई थी। 17 मार्च को फ़िल्म ने सिनेमाघरों में सात दिन का सफ़र पूरा कर लिया। इन सात दिनों में रूही ने 16.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। फ़िल्म ने 3.06 करोज़ की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शुक्रवार को 2.25 करोड़, शनिवार को 3.42 करोड़, रविवार को 3.85 करोड़, सोमवार को 1.35 करोड़, मंगलवार को 1.26 करोड़ और बुधवार को 1.22 करोड़ रुपये जमा किये। सोमवार से बुधवार तक फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो यह लगातार एक करोड़ से ऊपर बने हुए हैं, जो इसकी स्थिर रफ़्तार की तस्दीक करता है।