BIHARCrime

छेड़छाड़ से बचने के लिए छात्रा ने उठाया बड़ा कदम खुद को बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी छात्रा

छेड़छाड़ से बचने के लिए छात्रा ने उठाया बड़ा कदम खुद को बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी छात्रा

छेड़छाड़ से बचने के लिए छात्रा ने उठाया बड़ा कदम खुद को बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी छात्रा

बिहार के समस्तीपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस से अपने घर जा रही एक छात्रा (22) छेड़छाड़ से परेशान होकर चलती ट्रेन से कूद गई। ग्रामीणों को वह ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में मिली थी। उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के दोनों पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। उसके दांत भी टूट गए हैं। वो मुजफ्फरपुर में नर्सिंग की पढ़ाई करती है। ट्रेन से वह बरौनी अपने घर के लिए निकली थी। अस्पताल में भर्ती छात्रा ने बताया कि वो दोपहर 3.15 बजे मुजफ्फरपुर से बरौनी जाने के लिए जनसाधारण ट्रेन में चढ़ी थी। जहां वह बैठी थी, वहां 6 लड़के थे। वे गंदे-गंदे कमेंट करने लगे। उसने मना किया तो उसे यहां-वहां छूने लगे। वो परेशान हो गई थी। हालात बिगड़ गए थे। वो गेट पर आ गई। घर पर मदद के लिए फोन करने लगी।

आपको बता दें कि लड़की ANM की छात्रा है। तो वहीँ, लड़की के ट्रेन से कूदने के बाद ग्रामीणों ने उसे रेलवे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लड़की के दोनों पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। ट्रेन से गिरने से उसके दांत भी टूट गए हैं। लड़की बेगूसराय जिले की रहने वाली है। वो अपने घर लौट रही थी। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के पुलिस निरीक्षक एन के सिन्हा ने बताया सबसे पहले युवती का इलाज शुरू कराया गया।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close