झुग्गी-झोपड़ी वाली बस्तियों के समूहों का हुआ पुनर्वास
पीएम ने कालकाजी में बने EWS फ्लैट्स का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्लमवासियों के पुनर्वास के लिए नवनिर्मित 3,024 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे… इस दौरान लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी भी सौंपी जाएगी… पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय से दी गई है…

कालकाजी में तैयार किए गए आवास इन-सीटू स्लम पुनर्वास योजना के तहत निर्मित किए गए हैं और इनका निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण ने किया है… पीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री भूमिहीन कैंप के वासियों को विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित घरों की चाबी सौंपेंगे… सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली डवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा 376 झुग्गी झोपड़ी समूहों में इन-सीटू झुग्गी पुनर्वास का काम किया जा रहा है… पुनर्वास प्रोजेक्ट का मकसद झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को उचित सुविधाओं के साथ एक बेहतर और स्वस्थ रहने का वातावरण प्रदान करना है…
मिली जानकारी के अनुसार भूमिहीन शिविर में झुग्गी-झोपड़ी वाली जगह को भूमिहीन शिविर के लाभार्थियों को नए बने हुए EWS फ्लैटों में पुनर्वासित करके खाली किया जाएगा… इसके बाद दूसरे चरण में खाली हुई जगह का उपयोग नवजीवन शिविर और जवाहर शिविर के पुनर्वास के लिए किया जाएगा…




