गंगाघाट क्षेत्र के रजाखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तलवार व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, रविवार (19 जुलाई) को रजाखेड़ा निवासी संतोषा देवी ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें आरोप था कि सरकारी स्कूल के पास पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही हरिप्रसाद और उसके परिजनों ने वादिनी के पति संतोष और बेटों विकास व पंकज पर जानलेवा हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Crime Desk; उन्नाव। थाना गंगाघाट क्षेत्र के रजाखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तलवार व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से हमले में प्रयुक्त तीन तलवारें भी बरामद हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार (19 जुलाई) को रजाखेड़ा निवासी संतोषा देवी ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें आरोप था कि सरकारी स्कूल के पास पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही हरिप्रसाद और उसके परिजनों ने वादिनी के पति संतोष और बेटों विकास व पंकज पर जानलेवा हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने हत्या के प्रयास (बीएनएस) का मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिप्रसाद (45) और उसके तीन बेटों ऋतिक (22), सौरभ (19) और सचिन (18) को रजवाखेड़ा से कटरी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
संजय भारती की रिपोर्ट