bollywood

4000 करोड़ी Ramayana की बदली रिलीज डेट?

नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) दीवाली 2026 पर रिलीज होने के लिए तैयार है जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे।

Bollywood; जब से नमित मल्होत्रा की रामायण का ट्रेलर रिलीज हुआ है, फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। वहीं हाल ही में इसका इंग्लिश ट्रेलर भी रिलीज हुआ तब से ही फैंस इस बात को लेकर थोड़े कंफ्यूज है कि क्या फिल्म की रिलीज डेट भारत और भारत के बाहर एक ही है या अलग-अलग?

हालांकि ट्रेलर में साफ तौर पर 6 नवंबर, 2026 को रिलीज डेट बताया गया है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल था कि क्या यह तारीख भारत के लिए भी है, खासकर इसलिए क्योंकि इस साल दिवाली 8 नवंबर को है।

भारत में कब रिलीज होगी रामायण?

अब इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने खुद इस बात से पर्दा उठा दिया है। फिल्म की रिलीज़ डेट के बारे में पूछे जाने पर, नमित ने कन्फर्म किया कि रणबीर कपूर और यश स्टारर यह फिल्म भारत में दिवाली पर रिलीज होगी, जबकि इंटरनेशनल ऑडियंस इसे दो दिन पहले देख पाएगी।

नमित मल्होत्रा ने किया कंफ्यूजन दूर

नमित ने कहा, ‘यह भारत में दिवाली पर रिलीज हो रही है। जब उन्हें ट्रेलर में डेट 6 नवंबर के लिखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो अलग-अलग तारीखों के पीछे की स्ट्रेटेजी के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, ‘हम इसे 6 नवंबर को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज कर रहे हैं। इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन शुक्रवार के हिसाब से होता है, इसलिए यह 6 नवंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन भारत में, हम अभी दिवाली पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं’।

तो मतलब साफ है कि विदेशों में यह फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी, वहीं भारतीय दर्शक रामायण को बड़े पर्दे पर 8 नवंबर यानी दीपावली के शुभ अवसर पर देखने की उम्मीद कर सकते हैं। (हालांकि यह फाइनल रिलीज शेड्यूल पर निर्भर करेगा)।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close