अगर रावण इतना अच्छा…’, Ramayana देखकर भड़के ‘महाभारत’ के ‘श्री कृष्ण
कभी रामायणम् की तारीफों के पुल बांधने वाले अभिनेता नितिश भारद्वाज ने मूवी देखने के बाद कई सीन्स पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने मूवी की फंडिंग पर सवाल खड़े करते हुए इसे एक एजेंडा बताया है।

Bollywood Desk; नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् लगातार रिकॉर्ड्स बना रही है। रणबीर कपूर-यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से अधिक और वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।
रामायणम् को मिल रही वाहवाही के बीच अब हाल ही में बी.आर चोपड़ा की महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार अदा करने वाले नितिश भारद्वाज ने रामायणम् के किरदारों के चित्रण को लेकर शुरू हुए विवाद में अपनी राय देते हुए इसे एजेंडा के तहत बनाई गई फिल्म कहा है। साथ ही सरकार से मूवी की फंडिंग को लेकर जांच करने की मांग की है।
नितिश भारद्वाज बोले- ‘श्रीराम मर्यादा के प्रतीक हैं’
कभी Ramayana की तारीफों के पुल बांधने वाले अभिनेता नितिश भारद्वाज ने इसे ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड पाने योग्य बताया था, लेकिन अब फिल्म देखकर उनका ये नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। उन्होंने एनडीवी से बात करते हुए मूवी को एक एजेंडा बताते हुए कहा, “भगवान राम को एक बहुत छोटे और साधारण इंसान के रूप में मूवी में दिखाया गया है। जिनके चेहरे पर कोई भी भाव नहीं हैं। राम ऐसे नहीं हैं। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।”
उन्होंने फिल्म में 14 वर्षों के वनवास के लिए अयोध्या से निकलते श्रीराम की आंखों में आंसू वाले सीन पर भी आपत्ति जताई है। नितिश भारद्वाज ने ये तर्क दिया कि मेकर्स इक्ष्वाकु वंश की सम्मान संहिता को पर्दे पर उतारने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा, “रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए।”
रावण को फिल्म में नेगेटिव न दिखाने पर जताई आपत्ति
रावण को जिस तरह से नितेश तिवारी की रामायणम् में दर्शाया गया है, उसकी भी महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने आलोचना की। उन्होंने कहा, “रावण का नकारात्मक साइड तो मूवी में दिखाया ही नहीं गया है। बिल्कुल उसे एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता के रूप में दिखाया गया है। कोई भी पूरी तरह से अच्छा और बुरा नहीं होता है, लेकिन रावण का पतन उसके अंहकार की वजह से ही हुआ था।”




