entertainment

पाकिस्तानी सिंगर Atif Aslam को 10 साल बाद आई इंडियन फैंस की याद

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने 10 साल बाद भारतीय फैंस को याद किया और कहा कि बैन के बावजूद उनके गाने VPN के जरिए सुने जाते हैं।

India; पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने बॉलीवुड में खूब गाने गाए, लेकिन पिछले 10 सालों से पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन के बाद से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने बॉलीवुड में कोई गाना नहीं गाया है। ऐसे में अब करीब 10 साल बाद आतिफ असलम को भारतीय फैंस की याद सता रही है।

आतिफ असलम ने क्या कहा?

दरअसल आतिफ असलम ने हाल ही में बताया है कि भले ही भारत में उन पर बैन लगा हो, लेकिन भारतीय फैंस उनके गाने VPN के जरिए सुनते हैं। आतिफ असलम ने एक शो में पहुंचे थे। यहीं पर आतिफ ने भारत में लगे पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन से लेकर कई दूसरे मुद्दों पर बात की।

आतिफ ने कहा कि, ‘पिछले 10 सालों से भारत में मुझ पर बैन लगा हुआ है। इन बीते सालों में वहां मेरा कोई गाना भी रिलीज नहीं हुआ है। हालांकि मेरे फैंस मेरे गाने VPN के जरिए सुनते हैं, एक दूसरे को सीडी बांट देते हैं। मैं मानता हूं कि भले ही मुझ पर बैन लगा हो, लेकिन मेरा संगीत मेरे चाहने वालों तक पहुंच ही जाएगा।’

भारत को मिस कर रहे हैं आतिफ

आतिफ असलम (Atif Aslam) ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, मुझे भारत में काम ना कर पाने की कोई कमी तो नहीं खल रही है, लेकिन हां मुझे वहां की याद बहुत आती है। इसके आगे आतिफ ने कहा कि,

‘भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया हुआ है। मेरे अलावा जितने भी पाकिस्तानी आर्टिस्ट हैं, उन पर भी बैन लगा है। इस बैन के बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय कलाकारों पर बैन लगा दिया। मैं कहना चाहता हूं कि जिन लोगों ने हम पर बैन लगाया उनका बहुत-बहुत शुक्रिया।’

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close