दिल्ली मुस्कान हत्याकांड में कई नए खुलासे police Action
दिल्ली में मुस्कान हत्याकांड की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी आकिब उर्फ इमरान अस्पताल में भर्ती है,

Delhi Desk; दिल्ली में मुस्कान हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, परत-दर-परत नए खुलासे सामने आ रहे हैं। वारदात का मुख्य आरोपी आकिब उर्फ इमरान अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने आरोपी की अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मौके पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराने की योजना है। हालांकि, आरोपी की मौजूदा शारीरिक स्थिति को देखते हुए अभी उसकी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कस्टडी रिमांड की मांग करेगी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अस्पताल में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उपचाराधीन है। डॉक्टर जैसे ही उसकी सेहत में सुधार होने की बात कहेंगे तुरंत उससे पूछताछ करने के साथ बयान दर्ज किए जाएंगे और घटनास्थल पर लेकर सीन रिक्रिएट किया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि घटना के दिन वास्तव में क्या हुआ था। वैसे गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस उसे अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।
इस प्रक्रिया से वारदात से जुड़ी हर एक तकनीकी और भौतिक कड़ी को आपस में जोड़ने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान आरोपी के स्वास्थ्य में सुधार और उसके बाद की कानूनी कार्रवाई पर केंद्रित है।
असली वजह क्या थी?
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि रिमांड के दौरान गहन पूछताछ से ही यह साफ हो पाएगा कि इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह क्या थी और क्या इस पूरे घटनाक्रम में कोई अन्य शख्स भी शामिल था।



