bollywood

Jailer 2 ने पहले ही दिन तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस बनकर आई कहर

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कहर बनकर बरसी है। पांच भाषाओं में रिलीज रजनीकांत की एक्शन ड्रामा फिल्म ने पहले शुक्रवार को ही तगड़ी कमाई की है।

Bollywood Desk;  दृश्यम 3 की धुंआधार कमाई के बीच अब रजनीकांत की पैन इंडिया रिलीज फिल्म जेलर 2 (Jailer 2 Movie) ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। 15 अक्टूबर को थिएटर्स में आई एक्शन ड्रामा मूवी ने आते ही  कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। पहले दिन रजनीकांत की जेलर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की ओपनिंग ली है, नीचें देखें आंकड़ें।

जेलर 2 ने सभी भाषाओं में पहले दिन की इतनी कमाई
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की सबसे बड़ी फिल्म जेलर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 60 करोड़ की नेट ओपनिंग लेते हुए धांसू कलेक्शन किया है। मेकर्स ने मूवी को कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया था, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु कन्नड़ और मलयालम भाषा शामिल हैं।

Rajnikant तमिल के सुपरस्टार हैं, ऐसे में फिल्म को रीजनल भाषा में शानदार ओपनिंग मिली है। तमिल में पहले दिन जेलर 2 (Jailer 2 Collection) ने कुल 43.35 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं तेलुगु भाषा में फिल्म की कुल कमाई 12.50 करोड़ तक की हुई है। इसके अलावा हिंदी भाषा में जेलर 2 की कमाई 3.50 करोड़ तक की हुई है।

कन्नड़ भाषा में फिल्म ने महज 35 लाख रूपए कमाए हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी मिली है, लेकिन 5 भाषाओं के बावजूद मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का ओपनिंग डे रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

पहले दिन ही तोड़ा जेलर 2 ने इन फिल्मों का रिकॉर्ड

रजनीकांत की धूम धड़ाके के साथ ओपनिंग लेने वाली जेलर 2 का जादू सिर्फ इंडिया में ही नहीं चला है, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी न् काफी अच्छी कमाई की है। शुक्रवार को पहले ही दिन ग्लोबली जेलर 2 के खाते में 125.55 करोड़ आए हैं और ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 55 करोड़ की कमाई की है।

 

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close