Special

मंडप में ही दुल्हन ने जड़ दिये दूल्हे को थप्पड़ मंडप पर बैठ कर दूल्हा चबा रहा था गुटका

मंडप में ही दुल्हन ने जड़ दिये दूल्हे को थप्पड़ मंडप पर बैठ कर दूल्हा चबा रहा था गुटका

मंडप में ही दुल्हन ने जड़ दिये दूल्हे को थप्पड़ मंडप पर बैठ कर दूल्हा चबा रहा था गुटका
भारत में शादियों को बड़ा पवित्र माना जाता है लेकिन आजकल शादियों के कई मजेदार वीडियो
और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हो रहा है, जिसमें मंडप पर बैठी दुल्हन अपने दूल्हे पीट रही है। दूल्हे को पीटने की वजह जान कर
तो आप और भी हैरान हो जाएंगे। वायरल वीडियो में मंडप में सजी बैठी दुल्हन गुस्से में दिखाई दे रही है।

जब दुल्हन को पता चलता है कि उसका होने वाला पति गुटका चबा रहा है तो उसको गुस्सा आ जाता है
और वो उसकी पिटाई करके गुटका थूकने को कहती है। इस दौरान वहां मौजूद कोई भी उसे ये सब करने
से रोकता नहीं है। इस बीच शादी में मौजूद लोग दुल्हन के इस अवतार पर हसते हुए नजर आते हैं।
ये वीडियो एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर डाल दिया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो
पर अपनी प्रतिक्रया भी बयां कर रहे हैं। कई लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए दूल्हन के इस रूप की तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close