BIHAR

लड़की ने लड़के को भगाकर की शादी देखिये, अनोखी प्रेम कहानी

कोर्ट मैरेज करने के बाद दोनो ने वीडियो जारी कर प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाया है... वीडियो में लड़की कह रही है कि वो अपनी मर्जी से घर से भाग आई है... लड़के ने उसे नहीं, बल्कि उसने लड़के को भगाया और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है...

 

जमुई, बिहार के मुंगेर जिले से भाग कर एक प्रेमी जोड़े ने जमुई पहुंच कर जमुई कोर्ट में शादी कर ली। दोनो ने जमुई कोर्ट में 21 दिसंबर बुधवार को शादी करने की बात कही.. कोर्ट मैरेज करने के बाद दोनो ने वीडियो जारी कर प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाया है… वीडियो में लड़की कह रही है कि वो अपनी मर्जी से घर से भाग आई है… लड़के ने उसे नहीं, बल्कि उसने लड़के को भगाया और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है… लड़की कह रही है कि हम दोनो 5 साल से एक दूसरे से प्रेम कर रह है… घर आस पास होने के कारण हम दोनो के बीच प्यार हुआ था… वीडियो में लड़की ने अपने परिवार से अपहरण के केस को भी झूठा बताया है… साथ ही परिवार वालों को कहा कि हम बालीक है… इसलिए झूठा केस वापस ले, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है… दरअसल मुंगेर के चंडिका स्थान के पास के एक प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है… वीडियो में प्रेमिका नेहा कुमारी ने उसके बालिग होने और अपनी इच्छा से प्रेम प्रसंग में विवाह करने का दावा किया है… युवती का कहना है कि उनके पिता मिथिलेश महतो एवं उनके परिजनो ने स्थानीय थाना में उसके प्रेमी पांडव कुमार और प्रेमी के परिजनों पर अपहरण का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है… वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि लड़की खुद लड़के को भगाकर ले जाने की बात कह रही है… वीडियो में युवती अपने प्रेमी पांडव कुमार के साथ रहने की इच्छा जता रही है। दोनों अपने आपको बालिग बता रहे है… वही पांडव कुमार पिता बिट्टो साव ने कहा कि हमदोनो बालिग है… हमदोनों पिछले 5 साल से एक दूसरे से प्रेम करते है… दोनो का घर एक ही जगह होने के कारण हम दोनो में प्यार हो गया था… नेहा और पांडव कुमार ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है…

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close