प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण परियोजना के तहत मकानों को ढहाने की कार्रवाई शुरू
शुक्लागंज सहजनी क्षेत्र में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण परियोजना के तहत शनिवार को प्रशासन ने निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को ढहाने की कार्रवाई शुरू

Kanpur News; शुक्लागंज सहजनी क्षेत्र में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण परियोजना के तहत शनिवार को प्रशासन ने निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर चलते ही स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवाद की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।
कार्रवाई से प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने उनके साथ अन्याय किया है। एक स्थानीय महिला ने बताया कि बुधवार को अधिकारी आए थे और मात्र तीन दिन में मकान खाली करने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि मकान खाली होने के बाद मुआवजा उनके बैंक खातों में आ जाएगा, लेकिन अब तक किसी को कोई भुगतान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों का तर्क है कि बिना पैसे के महज तीन दिन के भीतर नया घर ढूंढना और पूरे परिवार को शिफ्ट करना लगभग असंभव है। प्रभावित परिवारों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिन्हें खुले आसमान के नीचे रखना संभव नहीं है।
‘संजय भारती की रिपोर्ट’



