bollywoodentertainment

6 महीने से Netflix पर धाक जमाकर बैठी 7 एपिसोड की सीरीज

6 महीने पहले रिलीज हुई एक थ्रिलर सीरीज Netflix पर धाक जमाए हुए बैठी है और टॉप 10 में लगातार ट्रेंड कर रही है।

Bollywood; ओटीटी पर कितनी भी शानदार सीरीज ही क्यों ना हो एक या दो महीने बाद वह ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर हो जाती है। लेकिन 6 महीने पहले नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई जो उस वक्त तो नंबर 1 थी ही लेकिन आज महीनों बाद भी वह टॉप 10 का हिस्सा बनी हुई है।

6 महीनों से ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार

पिछले 6 महीनों में कई नई सीरीज आई और गईं लेकिन यह सीरीज टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर नहीं हुई। इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया और IMDb पर भी इसे धांसू रेटिंग दी गई है। इंटरनेट डाटा बेस ने इसे 10 में से 7.1 की रेटिंग दी है।

क्या है सीरीज की कहानी?

यह कहानी सस्पेंड किए गए लेकिन उसूलों पर चलने वाले कस्टम्स ऑफिसर, सुपरिटेंडेंट की है। उन्हें एक इंटरनेशनल स्मगलिंग सिंडिकेट के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स को लीड करने के लिए फिर से काम पर रखा जाता है। इस टीम को सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स के असिस्टेंट कमिश्नर ने बनाया है। टीम में ऐसे ऑफिसर्स शामिल हैं जिन्हें पहले भ्रष्टाचार में शामिल होने से इनकार करने की वजह से किनारे कर दिया गया था।

सीरीज का हर एक एपिसोड थ्रिल (Thrill) से भरा हुआ है और इसकी स्टोरीटेलिंग आखिरी तक बांधे रखती है। कहानी का क्लाईमैक्स हैरान कर देता है एक्टर की एक्टिंग भी सीरीज में शानदार है।

टॉप 10 में काबिज है ये सीरीज

Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में काबिज ये सीरीज है- तस्करी (Taskaree: The Smuggler’s Web) जिसमें इमरान हाशमी ने लीड रोल प्ले किया है। यह सीरीज 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और तभी से यह ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बनी हुई है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close