kanpur
गंगा नदी पर निर्माणाधीन नए फोरलेन पुल की जद में आ रहे मकानों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी
गंगा नदी पर निर्माणाधीन नए फोरलेन पुल की जद में आ रहे सीताराम कॉलोनी के मकानों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। पुल निर्माण के रास्ते में कुल 38 मकान बाधक बने हैं, जिन्हें ध्वस्त किया जाना है।

Kanpur; शुक्लागंज। गंगा नदी पर निर्माणाधीन नए फोरलेन पुल की जद में आ रहे सीताराम कॉलोनी के मकानों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। पुल निर्माण के रास्ते में कुल 38 मकान बाधक बने हैं, जिन्हें ध्वस्त किया जाना है।
सेतु निगम के जेई कुंदन ने बताया कि सोमवार को पोकलेन और बुलडोजर की मदद से दो और मकानों को ढहाया गया। इस प्रकार अब तक कुल 18 मकानों को जमींदोज किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष मकानों पर भी यह कार्रवाई आगे जारी रहेगी। जिन परिवारों के आशियाने टूटे हैं, वे अपने स्तर पर नुकसान को कम करने में जुटे हैं।
संजय भारती की रिपोर्ट




