bollywood

रहमान डकैत नहीं, ‘शुक्राचार्य’ होगी Askhaye Khanna की नई पहचान

महाकाली फिल्म से गुरु शुक्राचार्य के रोल को लेकर अभिनेता अक्षय खन्ना का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bollywood Desk; धुरंधर फिल्म में खलनायक रहमान डकैत की भूमिका निभाकर अभिनेता (Akshaye Khanna) ने काफी वाहवाही बटोरी। लेकिन अब लगता है कि महाकाली के गुरु शुक्राचार्य के किरदार के दम पर अक्षय एक नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं।

सोमवार को महाकाली (Mahakali) से अक्षय के कैरेक्टर को स्पेशल टीजर वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आपको बता दें कि सिर्फ महाकाली ही नहीं बल्कि आने वाले समय में अक्षय खन्ना अन्य दो मूवीज में भी असुर गुरु शुक्राचार्य के रोल में दिखेंगे, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य का किरदार

बीते कुछ दिनों में फिल्म छावा में औरंगजेब और फिर फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत की भूमिका निभाकर अभिनेता अक्षय खन्ना ने खूब चर्चा बटोरी। उसके बाद बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी उनकी मांग बढ़ी दिखी। हालांकि, अक्षय कोई जल्दबाजी न करते हुए प्रोजेक्ट्स का चुनाव काफी सोच-समझकर कर रहे हैं।

आगामी दिनों में वह फिल्म महाकाली में दैत्य गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की रचना साल 2024 में प्रदर्शित फिल्म तेलुगु फिल्म हनु-मैन के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने की है। सोमवार को फिल्म की आधिकारिक प्रदर्शन तिथि के साथ अक्षय अभिनीत शुक्राचार्य के पात्र की झलक के तौर पर पहला टीजर जारी किया गया।

जिसके बाद अक्षय एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर खूब सराहना बटोर रहे हैं। दरअसल, प्रशांत ने बताया था कि उनकी योजना भारतीय पुराणों और ग्रंथों पर आधारित करीब 12 फिल्में बनाने का है। महाकाली के बाद इस कड़ी की अगली दो फिल्में जय हनुमान और अधीरा होंगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अक्षय, जय हनुमान और अधीरा में भी शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close