Crime
पानी के टैंक में मिला लापता बालक का शव, कत्ल का अंदेशा
बडुआखेड़ा के रहने वाले प्रेमपाल का पुत्र हर्ष शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे खेल देखने गया था, जिसके बाद से वह लापता था।

Kanpur Desk; उन्नाव। शुक्लागंज गंगाघाट क्षेत्र में एक कारखाने के समीप पानी के टैंक में नौ वर्षीय बालक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बडुआखेड़ा के रहने वाले प्रेमपाल का पुत्र हर्ष शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे खेल देखने गया था, जिसके बाद से वह लापता था। शनिवार दोपहर को स्थानीय लोगों ने उसका मृत शरीर टैंक में पड़ा देखा।
घरवालों ने इस संदिग्ध मौत को कत्ल बताते हुए आरोप लगाए हैं। पुलिस महकमे ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्रशासन अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आखिरी बार संपर्क में आए लोगों की पड़ताल कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मौत की असली वजह मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
संजय भारती



