पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान कैप्टन भावुक हो गए।
पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान कैप्टन भावुक हो गए। उन्होंने विमान में हुई घटना के दौरान अपने अनुभव को साझा किया।

Delhi Desk; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के विमान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने उस खौफनाक घटना के पल-पल का अनुभव साझा किया।
पीएम मोदी को बताया अपना सबसे बड़ा आदर्श
पीएम मोदी से बात करते हुए फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार ने कहा, “जब भी मुझे दर्द होता है, मैं हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं। उस समय भी, मैं बस हनुमान चालीसा का पाठ करता रहा। आज आपकी एक कॉल ने मुझे सच में बहुत गौरवान्वित महसूस कराया है।”
पीएम मोदी के सामने अपनी मुश्किल घड़ी का ज़िक्र करते हुए फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार ने भावुक होकर कहा कि आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं। आज आप जिस तरह मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं, उस पर मुझे बहुत गर्व हो रहा है। मुझे कई चोटें आई थीं, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे उठना होगा और कुछ करना होगा। उस समय, मैंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए खुद को प्रेरित किया।
पीएम मोदी ने घरवालों से भी की थी बात
पीएम मोदी ने गुरुवार को पायलट की पत्नी और माता-पिता से भी बात की थी और उन्हें भरोसा दिलाया था कि मछार और उनके परिवार को भारतीय मिशनों की ओर से पूरी मदद मिलेगी।




