kanpur
नगर पालिका गंगाघाट की विवादित निविदाओं की जांच शुरू
शिकायतकर्ता ने निविदा प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से शिकायत की थी।

Kanpur Desk; उन्नाव/गंगाघाट। नगर पालिका परिषद गंगाघाट में उपलब्ध बजट से अधिक धनराशि की निविदाएं आमंत्रित किए जाने की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। शिकायतकर्ता ने निविदा प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से शिकायत की थी।
जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश और एडीएम राजस्व सुशील कुमार गोंड के आदेश पर जांच टीम ने नगर पालिका पहुंचकर निविदाओं, वित्तीय रिकॉर्ड और नए निर्माण से संबंधित पत्रावलियों को खंगाला। एडीएम नमामि गंगे और सफीपुर एसडीएम ने भी अलग-अलग मामलों की जांच की। जांच टीम अपनी रिपोर्ट एडीएम राजस्व को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
संजय भारती



