Panchayat 5: फुलेरा के पक्के दोस्त अब बनेंगे दुश्मन
पंचायत 5 की जब से घोषणा हुई है फैंस अपनी उत्सुकता को काबू ही नहीं कर पा रहे हैं। फैंस मेकर्स से ये गुजारिश कर रहे हैं कि वह पंचायत का सीजन 5 इस साल ही लेकर आ जाए। प्रधान के बाद अब फुलेरा गांव में उप प्रधान की जंग होने वाली है

Bollywood; अभी पंचायत सीजन 4 का खुमार दर्शकों के सिर से उतरा भी नहीं था कि उससे पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो ने बीते दिन इसके पांचवें सीजन की घोषणा कर दी है। TVF की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पंचायत 4 में जहां फुलेरा गांव में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच पद के प्रधान की लड़ाई दिखाई गई, तो वहीं पांचवें सीजन में और भी ज्यादा दर्शकों को मजा आने वाला है।
बनराकस की पत्नी क्रांति देवी के प्रधान बनने के बाद अब उनके नीचे की पोस्ट उप प्रधान की जंग होने वाली है। पंचायत 5 के पोस्टर के मुताबिक, ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिनोद फुलेरा के अगले उप प्रधान होंगे। चलिए आपको बताते हैं कि अगर बिनोद प्रधान बनते हैं, तो क्या-क्या ट्विस्ट शो में आ सकते हैं।
क्या फुलेरा गांव में पैदा होगा एक और बनराकस?
अगर आपने पंचायत का सीजन 4 ध्यान से देखा होगा, तो निश्चित तौर पर आपको याद होगा कि नए प्रधान पति बनराकस और विधायक बार-बार माधव को क्रांति देवी के साथ उप प्रधान बनाने पर जोर देते हैं, जिससे बिनोद थोड़ा निराश हो जाता है और मौके का फायदा उठाते हुए प्रहलाद चा-सचिव जी, विकास और मंजू देवी उसे अपनी टीम में मिलाने की एड़ी से चोटी का जोर लगा लेते हैं।