Kannauj

कन्नौज में टैंकर पलटने से चपेट में आए दो युवकों की मौत, हादसे के बाद चालक भाग निकला

कन्नौज में टैंकर पलटने से चपेट में आए दो युवकों की मौत, हादसे के बाद चालक भाग निकला

कोतवाली क्षेत्र में रामगंज पश्चिमी बाईपास पर स्थित दरोगा बाबा की मजार पर गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग मत्था टेकने जाते हैं। यहां बाईपास के किनारे कई लोग ठेला लगाते हैं। गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे टैंकर केमिकल लेकर बाईपास से होकर कानपुर की ओर जा रहा था। दरगाह के पास यह अनियंत्रित हो गया। इसके बाद फुटपाथ पर पलट गया। इसकी चपेट में आने से बिरयानी का ठेला लगाए किदवई नगर निवासी कासिम अली (24) पुत्र शाकिर और दरगाह पर माथा टेकने जा रहे कन्नौज कोतवाली के ग्राम अमरापुर निवासी संदीप(18) पुत्र रामकुमार दब गए।हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ ने किसी तरह टैंकर के नीचे दबे दोनों युवकों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। इन्हें अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक की चपेट में आकर संदीप के ही गांव के अनीश और थाना तालग्राम के ग्राम पुखरायां निवासी पप्पू बच पाए। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के बाद मौके से फरार हुए टैंकर चालक को ढूंढने का प्रयास किया गया। उसका सुराग नहीं लग सका। हादसे की जानकारी पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close