Bareillyउत्तरप्रदेश

UP : एक ही रात में प्यार, पिटाई और फिर हो गया निकाह

उत्तर प्रदेश के बरेली में युवक के साथ एक ही रात में प्यार, पिटाई और फिर निकाह हो गया। जैसे ही यह मामले लोगों के सामने आया तो वो हैरान रह गए। हालांकि पूरे इलाके में इस बात को लेकर चर्चा है।

यह मामला बरेली जिले के नबावगंज इलाके का है। बहेड़ी कस्बे के गिरधरपुर गांव के रहने वाले एक युवक का कस्बे में रहने वाली एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले लड़की के घर वालों को मामले की जानकारी हो गई। परिवारवालों ने लड़की को धमकी देकर उस पर पहरा बैठा दिया। खबरों के अनुसार मंगलवार रात प्रेमी चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया। दोनों कमरे में थे। इसी दौरान लड़की के घर वाले जाग गए। कमरे में देखा तो लड़की और प्रेमी मौजूद थे।

यह सब देखकर परिवार वालों का पारा हाई हो गया। उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। आरोप है कि लड़के को पूरी रात बंधक बनाकर रखा और सुबह उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जब लड़के वालों को पता चला तो वो भी थाने पर पहुंच गए। थाने में लड़का और लड़की पक्ष में पंचायत हुई। इसके बाद परिवारों की रजामंदी से दोनों का निकाह करा दिया गया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close