bollywoodentertainment

सिगरेट की डिब्बी नाक के पास रख Kishore Kumar ने गाया था अमर गीत

दिग्गज सिंगर किशोर कुमार ने एक गीत को गाने के लिए पूरी रिकॉर्डिंग के दौरान नाक के पास सिगरेट की डिब्बी रखी थी, जिसे देखकर एसडी बर्मन भी हैरान रह गए थे।

Bollywood; बॉलीवुड में जब भी वर्सेटाइल सिंगर की बात होती है, तो उसमें सबसे ऊपर किशोर कुमार का नाम होता है। सेड सॉन्ग हो या ‘चतुर नार’ जैसा मस्ती भरा गीत उनकी आवाज सभी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं। वह सिर्फ फिल्मों के गाने नहीं गाते थे, बल्कि उसके एहसास में डूबकर कुछ ऐसा कर देते थे, जिससे सब हैरान हो जाते थे।

49 साल पहले भी Kishore kumar ने कुछ ऐसा ही किया था, जब अचानक रिकॉर्डिंग स्टूडियों में गाना गाते-गाते उन्होंने सिगरेट का डिब्बा मंगा लिया, लेकिन उसमें से एक भी जलाई नहीं। पूरे गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान क्यों नहीं छोड़ी, उन्होंने हाथ से सिगरेट की डिब्बी, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा।

सिगरेट की डिब्बी के साथ दिया था यह कल्ट सॉन्ग

जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1977 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘त्याग’ थी। जिसमें राजेश खन्ना, शर्मीला टैगोर, प्रेम चोपड़ा, कमल कपूर और धीरज कुमार जैसे सितारों ने काम किया था। इस फिल्म के सभी गाने एसडी बर्मन (S.D.Burman) ने कंपोज किये थे। दरअसल, जब एसडी बर्मन ‘त्याग’ के गाने बना रहे थे, तो उस दौरान उन्होंने किशोर कुमार से अपनी फिल्म के सभी गीत गाने की गुजारिश की।

किशोर कुमार भी मान गाए और उन्होंने सभी गाने गाए। हालांकि, राजेश खन्ना की फिल्म का एक ऐसा गाना था, जिसे गाने के लिए सिगरेट की जरूरत पड़ी। गाना था ‘हम तुम है तुम हम’। जब यह गाना गाने के लिए किशोर कुमार स्टूडियो पहुंचे तो उन्हें लगा की इसमें एक अलग एहसास चाहिए, जिसके बाद उन्होंने एसडी बर्मन से पूछा क्या राजेश खन्ना स्टूडियो में हैं?, जिसका जवाब उन्हें ना में मिला।

लता मंगेशकर संग मिलकर दिया था अमर गीत

एक दर्द फेसबुक पेज के मुताबिक, सिगरेट हाथ में पकड़कर उन्होंने बेहद शांत और भावपूर्ण अंदाज में यह गाना गाया। जैसे ही रिकॉर्डिंग खत्म हुई एसडी बर्मन की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने गाने को मंजूरी दे दी। 49 साल पहले आए ‘त्याग’ के इस गीत में राजेश खन्ना की आवाज जहां किशोर कुमार बने, तो वहीं शर्मीला टैगोर के लिए फीमेल प्लेबैक सिंगर लता मंगेशकर बनी थीं। राजेश खन्ना और शर्मीला टैगोर की यह आखिरी फिल्म थी, जो साथ में थी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close