bollywood

Bigg Boss 20 के सेट की तस्वीर हुई लीक, Salman Khan के शो…

बिग बॉस 20 का काउंटडाउन शुरू हो गया है, जिसके सेट की पहली झलक वायरल हुई है और सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। कई कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं।

Bollywood; टीवी के विवादित शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। वहीं मेकर्स ने इसके फर्स्ट लुक लोगो की एक झलक दिखाकर फैंस के दिलों की धड़कनों को और बढ़ा दिया है।

सामने आई बिग बॉस 20 के घर की पहली झलक

इस मोस्ट पॉपुलर शो के जरिए एक बार फिर सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। हाल ही में इसका लोगो लॉन्च किया गया जिसने दर्शकों को प्रीमियर से पहले इसकी एक खूबसूरत सी झलक दी।

जब से मेकर्स ने घोषणा की है कि आने वाले त्योहारों के मौसम में बिग बॉस 20 शो के सभी 6 वर्जन एक साथ रिलीज किए जाएंगे, तब से शो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बिग बॉस 20 का

द 50 के सेट से मिल रहा डिजाइन

वायरल हो रही तस्वीर में बिग बॉस की आंख दिखाई दे रही है जोकि द 50 (The 50) के सेट से काफी ज्यादा मैच कर रही है। द 50 से सेट को भी उन्हीं लोगों ने डिजाइन किया था जिन्होंने ये सेट बनाया है।

मंगलवार को बिग बॉस 20 का टीजर सामने आया, जिसमें सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करते दिखे। इस छोटे से टीजर ने लोगों में इसलिए भी उत्सुकता जगाई क्योंकि सुपरस्टार ने प्रोमो में ‘करण-अर्जुन’ एंगल की ओर इशारा किया। फैंस सोचने लगे कि क्या शाह रुख खान भी भाईजान के साथ शो होस्ट करेंगे?

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close