bollywood

Emraan Hashmi के कल्ट गाने ने यूट्यूब पर मचाई तबाही, 19 साल बाद हुआ रीक्रिएट

इमरान हाशमी (Emraan hashmi) का 19 साल पुराना कल्ट गाना रीक्रिएट किया गया है। नया वर्जन यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

Bollywood; बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे बनते हैं, जो वाकई में दर्शकों के दिलों में घर कर जाते हैं। कुछ ऐसे गाने बने भी हैं, जिन्हें कल्ट का दर्जा मिला हुआ है। एक गाना ऐसा ही इमरान हाशमी का बना, जिसने मानो हर किसी के दिल को छलनी कर दिया। ये गाना अब नए तरीके से पेश हुआ है, जिसे दर्शक और श्रोता खूब प्यार दे रहे हैं।

कौन सा है इमरान हाशमी का वो गाना?

दरअसल इमरान हाशमी (Emraan Hashmi Songs) के जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं, वो असल में है तो 19 साल पुराना लेकिन गाने का नया वर्जन अब जमकर यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम है ‘तेरा मेरा रिश्ता’ (Tera Mera Rishta)।

जी हां, साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ (Awarapan) के इस गाने को अब फिल्म के अगले पार्ट आवारापन 2 में रीक्रिएट किया गया है और इस रीक्रिएटेड वर्जन को ‘तेरा मेरा रिश्ता कंटीन्यू’ (Tera Mera Rishta Continues) के नाम से रिलीज किया गया है।

इमरान हाशमी पर फिल्माए गए इस गाने में मानो दर्द का सैलाब सा आया है। ओरिजिनल गाने को जहां मुस्तफा जाहिद (Mustafa Zahid) ने अपनी आवाज दी थी। वहीं इसके रीक्रिएटेड वर्जन को साज भट्ट (Saaj Bhatt) और सुबोध शर्मा (Subodhh Sharma) ने अपनी आवाज से सजाया है।

गाने को सईद कादरी (Sayeed Quadri) ने लिखा है। वहीं इसका संगीत अब मिथुन ने दोबारा से रीक्रिएट किया है जबकि इसका ओरिजिनल संगीत प्रीतम और मुस्तफा जाहिद ने ही तैयार किया था। अब गाने का ये रीक्रिएटेड वर्जन यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

आवारापन 2′ से दर्शकों को काफी उम्मीदें

‘आवारापन 2’ (Awarapan 2 Trailer) के जरिए इमरान हाशमी फिर से शिवम पंडित के किरदार में वापस लौट रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही काफी बज बना चुके हैं। हालांकि ट्रेलर काफी छोटा था, जिससे दर्शकों को निराशा हाथ लगी। लेकिन फिल्म की चर्चा खूब हो रही है। फिल्म का कोई प्रमोशन नहीं किया गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close