वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन The Vvaan ने मारी दहाड़ या निकली फिसड्डी?
द वन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छी ओपनिंग की है, लेकिन क्या ये सुपरनैचुरल ड्रामा फिल्म यही कमाल वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में आगे निकल पाई।

Bollywood; सितंबर की सबसे बड़ी रिलीज सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन’ को समीक्षकों से भले ही मिले-जुले रिव्यू मिले हो, लेकिन दर्शकों को सुपरनैचुरल ड्रामा मूवी बेहद पसंद आई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो ‘द व’न को पहले दिन शुक्रवार को अच्छी ओपनिंग मिली, लेकिन यही गदर ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी मचा पाई या नहीं, उसका रिजल्ट भी सामने आ गया है।
द वन को दुनियाभर में मिली इतने करोड़ की ओपनिंग
एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म The Van का प्री रिलीज बज काफी ज्यादा था, जिसका एक मुख्य कारण फिल्म में छठी मैया का गाना था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन हनुमान अंश और द पैराडाइज को कमाई से टेंशन देने वाली इस फिल्म का वर्ल्डवाड बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन ठीकठाक रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि जितना फिल्म का बज है उस हिसाब से यह दुनियाभर में 12 से 15 करोड़ के बीच की ओपनिंग लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, द वन (The Vvaan) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 9.60 करोड़ की ओपनिंग ली है। हालांकि, फिल्म का फुल एंड फाइनल कलेक्शन दिन तक आएगा। द वन के अगर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने भारत में 8 करोड़ तक का बिजनेस किया है।



