राजनीती

दिल्ली पुलिस ने 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, 600 से ज्यादा पर एक्शन

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी। इसके बाद राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने जंतर मंतर जा रहे करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Delhi Desk; दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के एलान को मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राजधानी आने वालों को हिरासत में भी लिया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पीटीआई के अनुसार, करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस बीच पुलिसिया कार्रवाई में संकट पैदा करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स की भी पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है।

दिल्ली में 10 अक्टूबर को हो क्या रहा है?
बता दें कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बावजूद जंतर मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे लगभग 300 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि इनमें एक प्रतिशत भी स्टूडेंट्स शामिल नहीं हैं। ये सभी विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता और मजदूर हैं

प्रदर्शन और अनुमति पर रोक

सीजेपी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में हेरफेर और फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों के आरोपों को लेकर सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

हालांकि, सुरक्षा कारणों और प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और नई दिल्ली इलाके में पहले से ही धारा 163 जैसी निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी।

पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार का कहना है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। अब तक कहीं भी किसी तरह के उपद्रव और मारपीट या हिंसा आदि जैसी स्थिति उत्पन्न होने की सूचना नहीं मिली है।

600 से अधिक संदिग्धों पर एहतियाती कार्रवाई

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं…

  • आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की हिरासत: पुलिस सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के सभी 15 जिलों से आपराधिक रिकॉर्ड वाले 600 से अधिक लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है ताकि वे प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था में खलल न डाल सकें।
  • कड़ी निगरानी: भीड़ जुटाने या दूसरों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और उनके घरों के बाहर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close