
बाइक से स्टंट के दौरान हुआ खतरनाक हादसा लड़कियों को इंप्रेस करनी की कोशिश कर रहा था युवक
एक बाइकर अपने स्टंट के जरिए दो लड़कियों को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन
इस दौरान एक खतरनाक एक्सीडेंट हो जाता है। यह लड़का स्पोर्ट्स बाइक से इन दोनों लड़कियों को
इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह खतरनाक हादसे का शिकार हो जाता है। वीडियो देखकर आप भी कह उठेंगे कि ऐसा स्टंट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए जिस पर अपनी ही जान पर बन आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत सारे लोग स्पोर्ट्स बाइक के साथ खड़े हैं । तभी एक लड़का अपनी बाइक लेकर आता है। वह आस-पास खड़ी दो लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए उन्हें भी अपने पास बुला लेता है। वह लड़का उन दोनों लड़कियों से अपनी बाइक पर बैठने को कहता है। एक लड़की बाइक पर आगे बैठ जाती है, जबकि दूसरी लड़की पीछे बैठती है।
इसके बाद लड़का बाइक को तेजी से लेकर चल देता है। इसी दौरान कुछ ऐसा होता है कि पल भर में युवक का स्टंट एक खतरनाक एक्सीडेंट में बदल जाता है ।
दरअसल, जैसे ही युवक आगे बढ़ता है, बाइक काफी तेज स्पीड में आगे बढ़ती है और अनियंत्रित हो जाती है । इसके बाद बाइक सामने खड़ी दूसरी बाइकों से जा भिड़ती है।