उत्तरप्रदेश

यूपी : स्कूलों में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण

14 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा लॉन्च चंद्रयान 3 अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। देश-दुनिया के करोड़ों भारतीय उत्साहित हैं। चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो भी तैयार है। उसने लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। इसे कोई भी अपने लैपटॉप और मोबाइल फोन पर देख सकता है।

वही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से छात्रों को भी रूबरू कराने की तैयारी की है। यूपी के इतिहास में पहली बार शाम को स्कूल खोले जाएगा। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों में नोटिस भी जारी कर दिया है।

इसरो के अनुसार, चंद्रमा की सतह पर बुधवार की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। लैंडिंग 25 किलोमीटर की ऊंचाई से कराई जाएगी। विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। बता दे चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा, जिसने यह कामयाबी हासिल की है। इससे पहले चीन, अमेरिका और रूस यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close