Baahubali 3 Confirm: प्रभास-अनुष्का ने ‘बाहुबली 3’ पर लगाई मुहर
प्रभास, राणा दग्गूबाती और अनुष्का शेट्टी ने हाल ही में 'बाहुबली' फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है

Bollywood; ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ ने भारतीय सिनेमा को दुनियाभर में एक अलग पहचान दिलाने का काम किया था। वहीं बाहुबली 2 के आखिर में बाहुबली के सिंहासन पर बैठ जाने के बाद लोगों को लगा था कि कहानी खत्म हो गई है। लेकिन अब फिल्म के लीड कलाकारों ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है, जिससे ‘बाहुबली 3’ के ऑफिशियल बनने की खबर पर लगभग मुहर लग चुकी है।
‘बाहुबली 3’ हुई कंफर्म?
‘बाहुबली 3’ (Baahubali 3) को लेकर नई अटकलें तब शुरू हुईं जब डॉक्यूमेंट्री ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ का एक वायरल क्लिप सामने आया। इस क्लिप में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी इस फ्रैंचाइजी की एक और फिल्म की ओर इशारा करते हुए दिखे।
क्लिप में राणा कहते हैं, ‘हो सकता है कि दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन बाहुबली जरूर आएगी…’ इसके बाद प्रभास (Prabhas) तीन उंगलियां दिखाते हैं और मुस्कुराते हैं, जिससे अनुष्का समेत सोफे पर बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं। यह पल फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है, खासकर इसलिए क्योंकि क्लिप इन शब्दों के साथ खत्म होती है, ‘और यह विरासत जारी रहेगी’।
फैंस के बीच मची खलबली
इस क्लिप के वायरल होने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई। एक ने लिखा, ‘बाहुबली 3 आधिकारिक तौर पर बन रही है! इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी के साथ मिलकर पुष्टि की है कि बाहुबली 3 की आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने वाली है’।
एक यूजर ने लिखा कि बाहुबली ने भारतीय सिनेमा को बदल दिया और कहानी कहने के तरीके, पैमाने, विजुअल्स और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सफलता के मामले में नए मानक स्थापित किए।
‘बाहुबली’ की डॉक्यूमेंट्री रिलीज
‘बाहुबली’ ने भारतीय सिनेमा की तस्वीर बदल दी थी। इसके 10 साल से ज्यादा समय बाद, 26 जून को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ (Baahubali: The torchbearer) रिलीज हुई। यह चार एपिसोड की एक डॉक्यूमेंट्री है जो इस फ्रैंचाइजी के बनने और इसके लंबे समय तक बने रहने वाले असर के बारे में बताती है। यह डॉक्यूमेंट्री दिखाती है कि कैसे ये यादगार फिल्में सोची गईं, बनाई गईं और कैसे इन्होंने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाया। इसमें पर्दे के पीछे के फुटेज, कास्ट के इंटरव्यू और सेट के ऐसे पल दिखाए गए हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए।




