उन्नाव।शुक्लागंज गंगाघाट नगर वासियों के लिए एक राहत भरी खबर तमाम अटकलों को विराम
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने PWD और बिजली विभाग के अधिकारियों व अपने समर्थकों की मौजूदगी में तिराहे से नाला निर्माण का उद्घाटन कर कार्य का शुभारंभ किया। हालांकि, निर्माण के क्रम को लेकर अधिकारियों और विधायक के बीच अलग-अलग राय दिखी।

Kanpur Desk; उन्नाव।शुक्लागंज गंगाघाट नगर वासियों के लिए एक राहत भरी खबर तमाम अटकलों को विराम देते हुए बहुप्रतीक्षित पोनी रोड परियोजना के दूसरे चरण का काम आखिरकार शुरू हो गया है। आपको बता दें कि पहले चरण में पोनी गांव से लोहिया स्कूल तक 4.5 किलोमीटर की सड़क पहले ही पूरी हो चुकी है। अब दूसरे चरण में लोहिया स्कूल से पोनी रोड तिराहे तक 1.8 किलोमीटर के हिस्से का निर्माण होना है।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने PWD और बिजली विभाग के अधिकारियों व अपने समर्थकों की मौजूदगी में तिराहे से नाला निर्माण का उद्घाटन कर कार्य का शुभारंभ किया। हालांकि, निर्माण के क्रम को लेकर अधिकारियों और विधायक के बीच अलग-अलग राय दिखी। PWD के मुताबिक पहले नाला, फिर बिजली के पोल और अंत में सड़क बननी चाहिए, जबकि विधायक का निर्देश है कि पहले पोल, फिर नाला और अंत में सड़क का निर्माण हो। इसके लिए बिजली विभाग के पास 1.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध है।

विधायक द्वारा तय की गई 8 महीने की समयसीमा में से 5 महीने बीत चुके थे, जिससे जनता में काफी संशय था। हालांकि, विधायक ने भरोसा दिलाया है कि बचे हुए 3 महीनों में निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो जाएगा। यदि तय समय पर यह काम पूरा होता है, तो पोनी रोड का यह इलाका निश्चित रूप से विकास की एक नई राह पर चल पड़ेगा।
संजय भारती




