कांग्रेस नेताओं की खोज प्रियंका पर आकर रूकी
कांग्रेस नेताओं की नए अध्यक्ष की खोज शायद पूरी हो गई है। दो महीने के बाद कांग्रेस की नेताओं की ओर से अधिकृत तौर पर कोई नाम सामने आया है तो महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का है। प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर देखने की हसरत और मांग लंबे समय से उठती रही है लेकिन सांसद शशि थरूर के बाद अब पंजाब के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रियंका को सही विकल्प बताया है। उन्होंने सीडब्ल्यूसी पर छोड़ा है कि वे जल्द निर्णय ले। कैप्टन के बयान से साफ है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गांधी परिवार को ही कमान सौंपने के पक्षधर हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रियंका गांधी कांग्रेस को अध्यक्ष पद सौंपने की वकालत करते हुए ट्वीट किया है कि वे एक बेहतरीन पंसद हैं जिनके नाम पर सभी की सहमति और समर्थन होगा। उन्होंने शशि थरूर की मांग पर सहमति जताते हुए उन्हें एक करिशमाई नेता बताया है जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को पसंद आएगा।